अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य मीना कुमारी चार फरवरी लोक निर्माण अतिथिगृह में प्रातः 11:00 बजे जनसुनवाई करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने अधिकारी महिला आयोग से जुड़े प्रकरणों की जानकारी सहित विभागीय अफसर 4 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। महिलाओं से अपील की है कि वह शिकायत लेकर आ सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...