लातेहार, जनवरी 8 -- लातेहार हिटी। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला शुक्रवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र चंदवा,लातेहार,सरयु व मनिका परिसर में आयोजित होगी। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेले के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण संबंधी परामर्श, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसे गैर-संचारी रोगों की जांच, आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चंदवा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा समेत अन्य डॉ ने अधिक से अधिक लोगों से उक्त शिविर में पहुंचने कि अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...