लातेहार, जनवरी 7 -- लातेहार, हिटी। जिले के बरवाडीह,गारू,महुआडांड़ व हेरहंज प्रखंड में बुधवार को प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। बरवाडीह के मेले में विभिन्न स्टॉलों में लगभग 200 से अधिक मरीजों का जांच करते हुए इलाज किया गया। मेला में स्वास्थ्य केंद्र छोड़ बाहर से कोई सबंधित जांच के डॉक्टर नही आए थे। मुख्य अतिथि बीडीओ रेशमा रेखा मिंज,प्रमुख सुशीला देवी, उपप्रमूख बिरेन्द्र जयसावल,प्रभारी डॉक्टर मंटू कुमार, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मो0 नसीम अंसारी और सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया। उधर गारू रेफरल अस्पताल परिसर में आयोजित मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्रखंड प्रमुख सीता देवी, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष कमरुद्दीन, सदस्य पवन कुमार,विधायक प्रतिनिधि मनोज कु...