गुमला, जनवरी 29 -- गुमला। जिले के चार प्रखंडों गुमला,घाघरा, जारी और बसिया प्रखंड के बीपीओ के कार्यों में अनियमितता और लापरवाही पाई गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही संबंधित बीपीओ का मानदेय तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करनी होगी।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी बीपीओ अपने-अपने प्रखंडों में संचालित शैक्षणिक योजनाओं और कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करें। जिन बिंदुओं पर कार्य अधूरा है, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए और इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.