अररिया, फरवरी 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के चार पैक्स पहुंसी, जागीर परासी, हरिरा व डुमरिया में चुनाव होना है। इसके लिए चुनाव की तैयारी तेज हो गया है। बीडीओ नेहा कमारी ने बताया कि प्रखंड के चार पैक्स पहुंसी, जागीर परासी, हरिरा व डुमरिया में चुनाव होना है। चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। इसके लिए कार्मिक कोषांग, मतदान सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, नियंत्रण कक्ष, मीडिया कोषांग का गठन किया जा रहा है। नामांकन की प्रक्रिया छह एवं सात मार्च को होगी। संवीक्षा 9 एवं दस मार्च को होगी। अभ्यर्थिता की वापसी एवं प्रतीक आवंटन 11 मार्च को होगा। मतदान 18 मार्च को प्रात: सात बजे से अपराह्न साढ़ चार बजे तक होगी। मतगणना का काम मतदान के दूसरे दिन दिनांक 19 मार्...