किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। संवाददाता कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी सागर कुमार ने विभिन्न थानों पदस्थापित चार पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। जिसमें सदर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण द्वारा दिघलबैंक थाना के मालखाना का प्रभार नहीं देने, बहादुरगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रामलखन चौधरी द्वारा दिघलबैंक के कई कांडों का प्रभार न देने, गरवनडंगा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रामजी शर्मा द्वारा अनुसंधान के लिए लंबित जिले के सबसे पुराने कांड 35/12 में कांड दैनिकी नहीं लिखने के आरोप में व दिघलबैंक थाना में पदस्थापित हृदयानंद मांझी द्वारा कांड का प्रभार लंबित रखकर अनुसंधान बाधित करने के आरोप में स्पष्टीकरण पूछा गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.