अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- अम्बेडकरनगर। एसपी केशव कुमार ने दो निरीक्षक व दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है। आलापुर थाने में तैनात निरीक्षक श्रीचंद्र यादव को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी की कमान सौंपी गई है, जबकि अहिरौली थाने में तैनात उपनिरीक्षक यादवेंद्र कुमार सोनकर को एएचटीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार शर्मा को चुनाव सेल से मॉनिटरिंग सेल में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.