बेगुसराय, नवम्बर 6 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिध। सदर प्रखंड क्षेत्र के परना प्लस टू विद्यालय के बूथ केंद्र संख्या 166 पर गुरुवार को विधानसभा चुनाव में चार पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। वोट करने वालों में 106 वर्षीय बदमिया देवी तो उसका परपोता 18 वर्षीय जय किशन था। जय किशन पहली बार अपनी दादी के साथ वोटिंग करने पहुंचे थे। बुजुर्ग महिला का पुत्र नागेश्वर महतो, पोता विनोद कुमार और फुलेशर कुमार व बहू रामरती देवी साथ थी। पहली बार वोटिंग करने वाले जय किशन ने कहा कि चार पीढ़ियों का एक साथ वोटिंग करना अच्छा लगा। हमलोगों ने बिहार की मजबूती के लिए मतदान किया। बुजुर्ग महिला ने कहा कि जीवन में पहली बार देखा कि चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। हो सकता है कि विधानसभा का यह चुनाव उनके लिए आखिरी हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.