सीवान, जनवरी 3 -- सीवान। जिले के पचरुखी, रिसौरा, सिसवा व बड़हरिया पीएसएस से शनिवार को बिजली बाधित रहेगी। इस संबंध में पचरुखी के सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि विंटर मेंटनेंस को लेकर शटडाउन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पचरुखी, रिसौरा व सिसवा पावर सब स्टेशन से बिजली बंद रहेगी। वहीं फीडर पावर सब स्टेशन से भी शनिवार की दोपहर 1 बजे से शाम साढ़े पांच बजे बिजली बंद रहेगी। उन्होंने बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...