पूर्णिया, फरवरी 23 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर पुलिस ने रविवार की रात विशेष समकालीन अभियान के तहत चार व्यक्ति को शराब के नशे में तथा एक फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ काझा गणेशपुर गाँव निवासी मो0 फरीद का 35 वर्षीय पुत्र मो0 इरफान एवं काझा पंचायत के काझा गाँव निवासी विजेंद्र मंडल का 40 वर्षीय चंदन मंडल और वार्ड संख्या-13 के पदुमलाल राय का 60 वर्षीय पुत्र गणेश राय तथा गणेशपुर पंचायत के बैरगाछी गाँव निवासी भदई राम का 52 वर्षीय पुत्र सीताराम राम है। वहीं थाना कांड से फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त परोरा पंचायत के परोरा गाँव निवासी कमलेश्वरी इसर का 55 वर्षीय पुत्र घनश्याम इसर है। उन्होंने बताया कि चारों नशेड़ी को अलग अलग जगहों पर से हो हंगा...