पटना, जून 23 -- पार्टी और परिवार से निकाले गए पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि चार-पांच लोगों ने साजिश कर मुझे निष्कासित करवाया है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा कि बिहार की जनता सब देख रही है। जनता मेरे स्वभाव को जानती है। अभी हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार मेरी सुरक्षा बढ़ाए। मेरी जान को खतरा है। तेजप्रताप ने कहा कि राजद में बैठे चार-पांच लोग मुझे दबाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। मेरे साथ जनता न्याय करेगी। मैं पापियों का नाम नहीं लेना चाहता। मेरे निजी जीवन पर अंगुली उठाई गई। नाहक हस्तक्षेप किया गया। इसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। हम कोर्ट का सहारा लेंगे। हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे। जिन लोगों ने साजिशन निकलवाया है, उनको छोड़ूंगा नहीं। समय आने पर उनका नाम उजागर करूंगा। हम किसी से ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.