गाजीपुर, फरवरी 21 -- करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। करंडा पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सघन अभियान में एक चार पहिया वाहन से 61.170 किलो गांजा बरामद किया। हालांकि वाहन चालक और उनके साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस बरामद गाड़ी से तस्करों का पता लगाने में जुटी है। प्रभारी थाना उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ सोनहरिया पेट्रोल पम्प पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर खास ने सूचना दी कि नन्दगंज से चोचकपुर होते हुए बड़सरा की ओर अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने चोचकपुर मार्ग पर वाहन पकड़ने की तैयारी की। कुछ समय बाद दो वाहन कार और सफेद स्कॉर्पियो तेजी से आते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों वाहन बड़सरा की ओर मोड़कर भागने लगे। स्कॉर्पियो वाहन बिजली के पोल से टकरा कर गिट्टी ...