सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- पुपरी। पुपरी-सीतामढ़ी पथ पर मंगलवार की रात विरौली लचका के समीप चार पहिया वाहन ने ऑटो में ठोकर मार दिया। इस घटना में सवार दो महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि अन्य लोगों को आंशिक चोटे आई है। जख्मी दोनों महिला की पहचान बेनीपट्टी थाना के दुरगौली गांव निवासी चन्देश्वर राम की पत्नी हीरा देवी व मिट्ठू राम की पत्नी रिंकू देवी के रूप में की गई। दोनों जख्मी महिला को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के द्वारा जख्मी दोनों महिला की उपचार की गई। जख्मी महिलाओं की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बच्चें का तबियत खराब था। इलाज के लिए पुपरी में बच्चें को चिकित्सक के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने देर रात को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.