गंगापार, फरवरी 8 -- प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे एक सड़क हादसा हो गया। थानापुर गांव के सामने सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चैमल पुर गांव निवासी जवाहिर हरिजन के रूप में हुई है, जो अपने बघई कल स्थित रिश्तेदार के यहां से पैदल लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फूलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सरकारी एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...