चित्रकूट, जनवरी 20 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर थाना क्षेत्र के भटरी गांव में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। स्वर्गीय छेदीलाल का भटरी निवासी 26 वर्षीय बेटा विष्णु सोमवार को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त 36 वर्षीय बोधीलाल के साथ बाइक से राजापुर आया था। दोनों बाजार से कुछ घरेलू सामग्री की खरीद करनी थी। खरीदारी के बाद दोनों वापस बाइक से वापस गांव आ रहे थे। वह गांव के नजदीक पहुंचे ही थे कि गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों लोग बाइक समेत कुछ दूरी पर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। काफी देर तक वह सड़क पर तड़पते रहे। राहगीरों ने देखा तो दोनों की पहचान कर परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.