कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- झारखंड के निवाड़ी गांव का शैलेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल ट्राला चालक है। गुरुवार की शाम वह झारखंड से ट्राला में सरिया लाद कर दिल्ली जा रहा था। अजुहा कस्बे में ट्राला सड़क किनारे खड़ा कर कोई सामान लेने के लिए पैदल हाईवे पार करने लगा। इस दौरान आए एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घायल को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...