बगहा, मार्च 20 -- बेतिया/नौतन। जिले से चार पहिया वाहन चुराने वाले पूर्वी चंपारण के गिरोह का उद्भेदन कर बेतिया पुलिस की टीम ने गुरुवार को किया। पुलिस ने चोरी की दो बोलेरो के साथ दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में पूर्वी चंपारण के मेहसी थाने के पुरानी मेहसी निवासी धीरज कुमार और पहाड़पुर थाने के इब्राहीमपुर निवासी नंदू चौरसिया शामिल है। धीरज कुमार के दरवाजे से चोरी की दोनों बोलेरो जब्त की गयी। इसमें से एक बोलेरो नौतन के डबरिया गांव में बारात से चोरी की गयी थी। जबकि दूसरी बोलेरो पहाड़पुर थाना क्षेत्र से चोरी की गयी है। उसके इंजन व चेचिस नंबर में अपराधियों ने छेड़छाड़ की है। एसपी ने कहा कि इस गिरोह में चार-पांच अन्य अपराधी भी शामिल हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम छापे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.