ललितपुर, फरवरी 14 -- भगवान आशुतोष के पूजन की रात्रि 'शिवरात्रि' श्रद्धालुओं के लिए बहुत विशेष है। भोले के भक्त यह समय उनकी स्तुति, आराधना में बिताने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। विभिन्न मंदिरों में शिव आराधना के दौरान इस्तेमाल होने वाले दृव्य जुटाए जा रहे हैं। तो वहीं किसी जगह साफ सफाई का काम अंतिम चरण पर है। शिवरात्रि के पर्व पर भगवान भोलेनाथ के पूजन अर्चन का बहुत फलदायी माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त रात्रि के चार पहर शिव आराधना में लीन रहकर उनका विभिन्न दृव्यों से अभिषेक करते हैं। फिर भूतभावन का विभिन्न वनस्पतियों से श्रृंगार किया जाएगा। चार पहरों में अलग-अलग दृव्यों दुग्ध, शहद, घृत, गन्ने का रस, कुशा जल, गंगा जल और जलधारा आदि से अभिषेक की भक्तों ने तैयार कर रखी है। शहर क्षेत्र में श्रीनृसिंह मंदिर स्थित शिवालय, सुम्मेरा तालाब ...