प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- देहात कोतवाली के खजोहरी गांव में गुरुवार शाम लेनदेन के विवाद में मारपीट के दौरान महिला की मौत पर चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपितों भाई-बहन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उक्त गांव निवासी जवाहरलाल यादव और रामसुख यादव के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा था। आरोप है कि जवाहरलाल ने रामसुख के घरवालों से 18 हजार रुपये लिया था। तकादा करने पर दोनों पक्ष में शुक्रवार शाम मारपीट हो गई। इस दौरान जवाहरलाल की 55 वर्षीय पत्नी बिंदू देवी चोटें आने से घायल हो गई। परिजनों उसे मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका के बेटे मोनू यादव की तहरीर पर पुलिस ने जवाहरलाल या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.