पूर्णिया, मार्च 28 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के नंदनिया पंचायत अन्तर्गत वार्ड संख्या छह नंदनिया मदरसा टोला गांव में गुरुवार सुबह आगलगी की घटना में चार परिवारों के घर सहित सभी सामान जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी देते हुए समाजसेवी मासूम रजा ने बताया कि इस आगलगी की घटना में अग्नि पीड़ित सहरोज आलम,शमीम अख़्तर, फिरोज बेगम, शमुना बेगम के घर सहित सभी सामान जलकर राख हो गए। अग्निपीड़ितों ने बताया कि रमजान के पाक महीने में सुबह करीब चार बजे सेहरी कर रहे थे तभी अचानक आग कहाँ से उठी पता नहीं चला। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते आसपास के चार परिवारों के घर को अपनी आगोश में ले लिया। आगलगी में अग्निपीड़ितों के घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन, फर्नीचर, मवेशी सहित 45 हजार नकदी जलकर राख हो गया। आधा दर्जन मवेशी भी जलकर मर गए। अचानक लगी आग से पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.