रुद्रपुर, नवम्बर 27 -- सितारगंज, संवाददाता। प्रह्लाद पल्सिया में एक्वा पार्क के लिए मत्स्य विभाग को हस्तांतरित की गई 41 एकड़ भूमि में बसे पांच परिवारों का विवाद गुरुवार को दिनभर चली मैराथन वार्ताओं के बाद सुलझ गया। प्रभावित चार परिवारों को 1400 वर्ग फीट में दो बीएचके का घर और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को एक्वा पार्क में नौकरी देने पर समझौता हो गया है। 15वें दिन प्रशासन और प्रभावित परिवारों की सहमति के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। साथ ही करीब 80 करोड़ की लागत से बन रहे एक्वा पार्क एवं मछली मंडी के निर्माण में आ रही सभी बाधाएं दूर हो गईं। 13 नवंबर को प्रशासन ने एक्वा पार्क के लिए हस्तांतरित 41 एकड़ भूमि को कब्जे में लिया था। मौके पर सात परिवारों में से पांच परिवारों ने घर ध्वस्तीकरण का विरोध किया था। विरोध के चलते कई जनप्रतिनिधि और प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.