हरिद्वार, फरवरी 24 -- मध्य हरिद्वार में मंगलवार को मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत के चलते करीब सात घंटे तक पानी की आपूर्ति ठप रही। चार पंपिंग स्टेशन बंद रहने से लगभग 30 हजार की आबादी को पानी के लिए जूझना पड़ा। जल संस्थान के कर्मचारियों ने रामनगर क्षेत्र में पाइप लाइन बदली। इसके चलते सुबह 10 बजे नंदपुरी, रामनगर, मीना एन्क्लेव और खन्ना नगर पंपिंग स्टेशनों से जलापूर्ति बंद की गई। शाम करीब पांच बजे मरम्मत पूरी होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान मीना एन्क्लेव, शंकर आश्रम, रामनगर, तहसील क्षेत्र, आर्यनगर, शिव विहार, दयानंद नगरी, खन्ना नगर और पूर्वी नाथ नगर समेत कई इलाकों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ राकेश बमराड़ा ने बताया कि रामनगर कॉलोनी के पास पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत के लिए सप्लाई रोकी गई थी। वेल्डिंग के कारण चारों पंपिंग स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.