मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ। उच्च न्यायालय द्वारा जारी वार्षिक स्थानान्तरण सूची के अनुसार जिले के पांच न्यायिक अधिकारियों का स्थानान्तरण किया गया। जबकि गैर जनपद से पांच न्यायिक अधिकारी आने के बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिले में कार्यरत एडीजे विशेष न्यायाधीश पाक्सो राजवीर सिंह, दो सिविल जज जूनियर डिविजन महिमा सिंह, सुभम चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल का स्थानान्तरण गैरजनपद के लिए हुआ है। जिले में कार्यरत अपर जिला जज पाक्सो राजवीर सिंह का स्थानांतरण बदायूं जिले के लिए हुआ है। वहीं अपर सत्र न्यायाधीश प्रीति सिंह शाहजहांपुर से स्थानान्तरित होने के बाद मऊ आ रहीं हैं। इसी प्रकार यहां पर कार्यरत न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल का स्थानान्तरण कानपुर नगर, सिविल जज जूनियर डिवीजन महिमा सिंह का स्थानान्तरण अलीगढ़, शुभम चौधरी का स्थानांतरण झांसी के लिए इस...