मैनपुरी, फरवरी 16 -- करहल रोड स्थित पवनसुत मंदिर परिसर में 23 वां निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह बैंड-बाजों और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में चार जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। जयमाला की रस्म के बाद पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न कराए गए। समारोह में रिया राजपूत का विवाह गोविंद राजपूत, रश्मि सक्सेना का अमन सक्सेना, रोशनी भोजवाल का कुशल भोजवाल तथा मुस्कान कश्यप का अंकुर कश्यप के साथ संपन्न हुआ। विवाह उपरांत समिति एवं कन्या पक्ष ने बेटियों को खुशी-खुशी विदा किया। समिति की ओर से प्रत्येक नवदंपति को एक-एक लाख रुपये मूल्य के घरेलू उपयोगी सामान उपहार में प्रदान किए गए, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्...