गोरखपुर, फरवरी 6 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर सोचन टोला निवासी सरिता देवी ने जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार पट्टीदारों ने लाठी-डंडा, ईंट और धारदार हथियार लेकर गोलबंद होकर घर में घुसकर हमला किया। हमले में राजेश, महेन्द्र, श्यामू, मुनीब निषाद समेत चार अज्ञात लोगों ने उसके परिवार के सदस्यों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी देते गए। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.