देहरादून, मार्च 25 -- चार धाम यात्रा में इस बार 10 दिन का अधिक समय श्रद्धालुओं को मिलेगा दर्शन करने का अधिक समय प्रधानमंत्री मोदी के धामों के प्रमोशन करने से बढ़ा उत्साह देहरादून, मुख्य संवाददाता। चार धाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं को दर्शन करने का 10 दिन का अधिक समय मिलेगा। इस बार चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। पिछले साल यात्रा 10 मई से शुरू हुई। ऐसे में इस बार दर्शन का समय अधिक मिलने से श्रद्धालुओं की संख्या का एक नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है। वर्ष 2023 में यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई। 2024 में 10 मई से और इस वर्ष यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। पिछले साल यात्रा 2023 की तुलना में 20 दिन कम चली। इसका असर श्रद्धालुओं की संख्या पर भी नजर आया। 2023 में कुल 56.18 लाख और 2024 में 48 लाख श्रद्धालु आए। 20 दिन या...