देहरादून, अप्रैल 13 -- देहरादून। चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं के पंजीकरण का आंकड़ा 1680955 पहुंच गया है। रविवार को शाम पांच बजे तक यमुनोत्री धाम में 278085, गंगोत्री 300907, केदारनाथ 572813 और बदरीनाथ धाम के लिए 503991 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। हेमकुंड साहिब के लिए अभी तक 25159 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। सबसे अधिक 1581733 पंजीकरण श्रद्धालुओं ने वेब पोर्टल के जरिए ही कराया। मोबाइल ऐप से 99219 पंजीकरण हुए। 23834 निजी वाहनों ने भी अपना पंजीकरण करा लिया है। 34 कमर्शियल वाहन पंजीकृत हुए हैं। 23922 हेली रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.