नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि चारधाम को रेल सेवा से जोड़ने के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए सर्वेक्षण (सर्वे) का काम पूरा हो चुका है। भाजपा सांसद अनिल बलूनी और अजय भट्ट द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उत्तराखंड में 216 किमी की कुल लंबाई वाली तीन नई लाइनों को मंजूरी दी गई है, जिनकी लागत 40,384 करोड़ रुपये है। इनमें से 16 किमी पर सेवा चालू है। मार्च 2025 तक 19,898 करोड़ रुपये का खर्च किया जा चुका है। लोकसभा में लिखित उत्तर में रेल मंत्री ने कहा, चारधाम को रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.