पूर्णिया, फरवरी 22 -- बैसा, एक संवाददाता।रौटा बाजार में नकली जर्दा बिक्री का बड़ा धंधे का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर रौटा पुलिस ने छापेमारी कर चार दुकानों से भारी मात्रा में नकली जर्दा बरामद किया है। यह छापेमारी उत्तर प्रदेश नोयडा की कंपनी धर्मपाल सत्यपाल लिमिटेड के अधिकृत प्राधिकारी राजकिशोर द्वारा रौटा थाना में दिए गए आवेदन पर की ग़यी । थानाध्यक्ष के. के सौरभ ने बताया कि बाजार के कुछ दुकानदार नकली तुलसी बेचकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। बीते शनिवार की शाम रौटा बाजार में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी अभियान में स्थानीय दुकानदार अमरचंद बढ़ई की दुकान से नकली तुलसी के 50 ग्राम के 28 टीन तथा 4.25 ग्राम के 18 पाउच बरामद किया गया,तबरेज की दुकान पर छापेमारी कर 50 ग्राम के 40 टीन एवं 4.25 ग्राम के 24 पाउच जब्त किया गया ।...