प्रयागराज, नवम्बर 20 -- प्रयागराज। परिषदीय स्कूल के शिक्षकों के लिए चार दिसंबर तक मातृत्व को छोड़कर सभी अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है कि कक्षा एक से आठ तक परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा तथा निर्वाचन से सम्बन्धित विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) जैसे महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों का मातृत्व अवकाश को छोड़कर अन्य सभी अवकाश निरस्त करने का निर्देश दिया है। बीएसए का कहना है कि चार दिसंबर तक सिर्फ मातृत्व अवकाश ही अनुमन्य करें। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठ तक परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन 28...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.