हल्द्वानी, फरवरी 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी की ओर से शनिवार को दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शिविर में चार दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर दी गई। शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी ने बताया कि परिषद समय समय पर शिविर लगाकर जरूरतमंदों की सहायता करता है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रांतीय संयोजक रक्तदान भवानी शंकर नीरज, ग्राम प्रधान त्रिवेणी गयाल, बीटीसी सदस्य गौरव बिष्ट, पीएसएन स्कूल के डायरेक्टर डॉ अभिषेक मित्तल, डॉ मोनिका मित्तल, मनीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनीष कुमार, सीमा बक्शी, एकता अग्रवाल, मीनू गुप्ता, प्रिया कुमार, अमित अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...