दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में इंटर कॉलेज युवा महोत्सव 'अनंतनाद' का शुभारंभ 10 जनवरी को होगा। 13 जनवरी तक चलने वाले इस अंतर महाविद्यालय महोत्सव में विवि के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अलग-अलग कलात्मक विधाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इस महोत्सव के आधार पर ही इन विधाओं में पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों का चयन होना है। अनंतनाद के विजेताओं की टोली ही पूर्वी क्षेत्र स्तर पर लनामिवि का प्रतिनिधित्व करेगी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान और स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय कला कुंभ का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी करेंगे। स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका राय ने बताया कि इस महोत्सव में लना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.