कटिहार, फरवरी 23 -- समेली,एक संवाददाता छोहार पंचायत के मोहजान गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चार दिवसीय 48 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच राधा-कृष्ण की प्रतिमा को हरि मंडप में स्थापित किए जाने के साथ ही संकीर्तन का विधिवत शंखनाद हुआ। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र 'हरे कृष्ण-हरे राम' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण सहित विभिन्न पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां और चित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संकीर्तन में पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर से आई मंडलियां भाग ले रही हैं। ढोलक और झांझ की संगत पर हरिनाम संकीर्तन लगातार जारी है। इस पूजनोत्सव में गांव के युवा, बुजुर्ग एवं महिला-पुरुष श्रद्धालु सेवा कार्यों में लगे हैं। आयोज...