रांची, मार्च 17 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो जल, जंगल बचाने और पंचायती राज अधिनियम को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के द्वारा बुधवार से चार दिवसीय स्वराज यात्रा प्रारंभ की जाएगी। जनजागरण के उद्देश्य से यह पदयात्रा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू से प्रारंभ की जाएगी, जो बापू वाटिका मोरहाबादी, रांची में संपन्न होगी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि झारखंड में घट रहे वन, नदियों के जलस्तर, पंचायती राज अधिनियम को पूर्ण रूप से लागू करने, नगर निकाय चुनावों के लिए तय उम्र और तीन बच्चों के प्रावधान को बदलने की मांग को लेकर यह पदयात्रा की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.