गिरडीह, दिसम्बर 25 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। बुधवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ स्थित वेभ इंटरनेशनल स्कूल में चतुर्दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार झा और विद्यालय प्रबंधक कृष्णा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर व गुब्बारे छोड़कर गेम का उद्घाटन किया। इसके बाद खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू की गई। जिसमें दौड़, शार्टपूट थ्रो तथा बॉलीबॉल जैसे खेल थे। ग्रुप ए(6-10) से सौ मीटर दौड़ में कलाम हाउस के अमन कुमार ने गोल्ड; शिवाजी हाउस के दिलशान ने सिल्वर तथा राधाकृष्णन हाउस के सत्यम कुमार ने ब्रांज मेडल अर्जित किया। वहीं गर्ल्स ग्रुप(6-10) से सौ मीटर दौड़ में कलाम हाउस में रितिका तथा सिमरन ने गोल्ड, राधाकृष्णन हाउस से सोनम व श्रेया ने सिल्वर तथा शिवाजी हाउस की आदिति ने ब्रांज मेडल अर्जित किया। वहीं सौ मीटर दौड़ में...