कटिहार, फरवरी 25 -- समेली ,एक संवाददाता छोहार पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर में चार दिवसीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ 352 कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा से हुआ। आयोजन अखिल भारतीय मानस मंडल केंद्र बाबा सिंहेश्वर संयुक्त नेपाल के तत्वावधान में किया जा रहा है। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर छोहार स्थित बरंडी नदी पहुंची, जहां विधि-विधान से पवित्र जल भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं, कन्याएं और ग्रामीण भक्तगण पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल हुए। महायज्ञ 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 27 फरवरी तक चलेगा, जबकि 28 फरवरी को विधिवत विसर्जन किया जाएगा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि अयोध्या में 500 वर्ष बाद भगवान श्रीराम के गृहवास के उपलक्ष...