गिरडीह, फरवरी 18 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत इंटेको टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड संस्था की ओर से मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने किया। बीडीओ को कार्यक्रम में पहुंचने पर संस्था के सदस्यों ने बीडीओ को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। प्रशिक्षण को लेकर दो बैच बनाए गए। प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनरों में धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, रागिनी सिन्हा, किरण कुमारी और मो गुलजार खान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को पंचायत की संरचना, बनावट और मौलिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। मास्टर ट्रेनरों...