लखीसराय, फरवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को किऊल खेल मैदान मे चार दिवसीय जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल, डीएम मिथिलेश मिश्र, कला संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम स्काई विजन पब्लिक स्कूल के बबलू शर्मा एवं श्वेता शर्मा, मुखिया दीपक कुमार, मुखिया जूली देवी, मोहम्मद शानू और राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा मशाल प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतीकात्मक रूप से फुटबॉल खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। मौके पर डीएम और विधायक ने बालिका खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमत...