फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। कार्यशाला में लगभग 30 कलाकारों ने अपनी विशिष्ट शैली, रंग संयोजन और कलात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन, पारंपरिक परंपराओं तथा सूरजकुंड मेले की जीवंत छवियों को कैनवास पर साकार किया। कार्यशाला के दौरान तैयार की गई कलाकृतियां दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं और बड़ी संख्या में लोगों ने इनका अवलोकन कर कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की। कार्यशाला के अंतिम दिन जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सोनीपत राकेश गौतम बतौर अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कलाकारों द्वारा सृजित चित्रों की प्रशंसा करते ...