हापुड़, दिसम्बर 3 -- पिलखुवा।नगर के धौलाना रोड स्थित एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्कूल परिसर में उत्साह, ऊर्जा और जोश का अद्भुत माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट, दीप प्रज्वलन और शपथ ग्रहण के माध्यम से खेल भावना, अनुशासन और एकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमानी शर्मा ने कहा कि खेल महोत्सव छात्रों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है। यह न केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व क्ष मता, अनुशासन और धैर्य जैसे मूल्यों को भी विकसित करता है। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस साल के खेल महोत्सव में स्कूल के गांधी हाउस, नेहरू हाउस, टैगोर हाउस और श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.