मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, खेसं। स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा योग संस्थान के तत्वावधान में चार दिवसीय खेल महोत्सव सीजन-3 गुरुवार को एलएस कॉलेज खेल मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। संस्थान के संरक्षक डॉ. संजय सिन्हा ने बताया कि आठ खेलों में करीब 4000 खिलाड़ी होंगे। 70 इवेंट्स और 210 मेडल दाव पर रहेंगे। चार दिवसीय खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, रस्साकशी, फुटबॉल के मुकाबले होंगे। महोत्सव के सफल संचालन के लिए बुधवार को सभी आठ खेलों के तकनीकी अधिकारियों की बैठक मैदान में हुई। सभी अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव स्कूल खेल संस्कृति को संगठित, अनुशासित और प्रतिस्पर्धी स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

हिंदी ...