कटिहार, फरवरी 15 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र बिहार-बंगाल की सीमा पर अवस्थित प्राणपुर प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के प्रीतनगर,शाहनगर स्थित वर्षों पुराने सार्वजनिक काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय काली पूजा,यज्ञ एवं मेला को लेकर समस्त ग्राम वासियों द्वारा तन -मन-धन के साथ तैयारी जोर-शोर से जारी है। बंगाल के मशहूर मलाकार द्वारा आकर्षक प्रतिमा का निर्माण का कार्य अंतिम चरण पर है। अमावस्या की आधी रात को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित द्वारा मंदिर में प्रतिमा को स्थापित की जाएगी। आयोजकों द्वारा बताया गया कि 16 फरवरी को आयोजित यज्ञ के सफल संचालन एवं क्षेत्र में सुख -शांति, अमन-चैन, समृद्धि हेतु कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 17 फरवरी को विधिवत रूप से एक नाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा। 20 फरवरी को कुंजभंग एवं विसर्जन किया जाएगा।दिल्ली दीवानगंज...