अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़। नगर निगम के 17 पार्षदों एवं एक अधिकारी का दल केरल एक्सपोजर विजिट पर गया है। दो महिला, 15 पुरुष पार्षद तथा पशु कल्याण चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश वर्मा शामिल हैं। टिकट निरस्त होने से कुछ पार्षद नहीं जा पाए। चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट कोचीन से शुरू होकर मुनार, त्रिवेंद्रम एवं कन्याकुमारी तक होगा। निकायों द्वारा किए गए विकास कार्यों, सुविधाओं एवं नवाचारी योजनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करेगा। 15 दिसंबर को दल कोचीन से मुनार पहुंचेगा। 16 दिसंबर को मुनार भ्रमण के बाद त्रिवेंद्रम रवाना होंगे। 17 दिसंबर को त्रिवेंद्रम से कन्याकुमारी का दौरा करेंगे। 18 दिसंबर को त्रिवेंद्रम में स्थानीय भ्रमण, कोवलम बीच का अवलोकन तथा शाम को कोच्ची हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान होगा। मो. हफीज अब्बासी, अब्दुल मुत्तलीब, मुर्शरफ हुसैन, नूर अब्बासी,...