गिरडीह, फरवरी 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फूलों झानो क्लब करमाटांड़ (चतरो) स्थित खेल मैदान में 5 मार्च से चार दिवसीय आदिवासी क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें झारखंड बिहार सीमावर्ती इलाकों के विभिन्न आदिवासी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजक कमेटी के संचालक मोतीलाल मरांडी ने बुधवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए गठित की गई कमेटी में अध्यक्ष बसंती मरांडी, उपाध्यक्ष दिनेश मरांडी, सचिव कर्मेला सोरेन, उप सचिव समेल मरांडी, कोषाध्यक्ष जसिंता मुर्मू, उप कोषाध्यक्ष सोहन मरांडी, मोती लाल मरांडी, संतोष मरांडी, नागेश्वर हेंब्रम, सोनु हेंब्रम, रंजीत मुर्मू, मंजू मरांडी, शोभन मरांडी, अनीता बेसरा, अनीता टुडू, सुनीता किस्कु, विनिता हेंब्रम आदि लोगों को बनाया गया है।

हि...