बांदा, फरवरी 7 -- बांदा। बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव से चार दिन पहले घर से लापता हुए एक 11 वर्षीय बालक का शव खेत में मिला है। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल में सत्यवीर का शव खेत से बरामद हुआ है। दो फरवरी को घर से घूमने के लिए बाहर निकला था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद न मिलने पर पुलिस को सूचना दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...