गिरडीह, फरवरी 15 -- राजधनवार/खोरीमहुआ, हिटी। धनवार नगर पंचायत क्षेत्र के मायाराम टोला से चार दिन पूर्व लापता हुए 12 वर्षीय बालक आयुष कुमार का शव शनिवार शाम बुधुआडीह स्थित नौलखा डैम के समीप एक कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चे की हत्या करने की आशंका जताई और घटना के उदभेदन और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया। मायाराम टोला निवासी राजेंद्र कुमार राय ने बताया कि वे अपने गेहूं के खेत में सिंचाई के लिए कुएं में पाइप डाल रहे थे, तभी कुएं के पानी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही धनवार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं को अपने कब...