गंगापार, जनवरी 27 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। चार दिवस से बैंक बंद होने पर व्यापारियों के साथ खाता धारक परेशान रहे। मंगलवार को सोरांव के भारतीय स्टेट बैंक एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा समेत अन्य बैंकों में ताला लटका दिखाई पड़ा। वहीं एचडीएफसी बैंक खुला और ग्राहकों ने लेन देन किया। शनिवार से लेकर मंगलवार लगातार चार दिन बैंक बंद होने से सोरांव के व्यापारी परेशान हैं। आम खाता धारक लेनदेन को लेकर बैंक का चक्कर काट रहे हैं। हड़ताल की वजह से मंगलवार को बैंक नहीं खुली। सोरांव के व्यापारी मनोज गुप्ता ने बताया कि पेमेंट ट्रांसफर कर दुकान के लिए माल का आर्डर देना था परंतु बैंक बंद होने के कारण व्यापार बाधित हो रहा है। एचडीएफसी बैंक को छोड़कर शेष अन्य प्रमुख बैंकों में मंगलवार ताला लटका दिखाई पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.