रुडकी, जनवरी 28 -- क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव की बादी कॉलोनी में चार दिन से टंकी की पाइप लाइन लीकेज के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। इस कारण हर रोज कई हजार लीटर पीने का पानी नालियों में बह रहा है। यह पानी किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में जा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। वहीं बस्ती के लोग पीने के पानी का संकट भी झेल रहे हैं। लोग संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी पाइप लाइन की लीकेज को ठीक नहीं कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...