लातेहार, सितम्बर 25 -- महुआडांड़,प्रतिनिधि। नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आधे के जंगल में मंगलवार को एक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। मृतिका की शिनाख्त आधे निवासी संगीता कुमारी पिता मुनेश्वर यादव के रूप में हुई हैं। वही इस संबंध में परिजनों ने बताया कि मेरा 14 वर्षीय पुत्री चार दिन से गायब थी। हमलोग लगातार इसकी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह आस पास के ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे। तभी अचानक उनलोगों का नजर पेड़ में लटके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी खबर परिजनों और पुलिस को दिया। परिजनों ने शव का पहचान किया। इधर सूचना मिलते ही नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं घटनास्थल को गहनता से जांच की गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु लातेहार भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.