अररिया, फरवरी 9 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी पंचायत के झौवा वार्ड संख्या छह से चार दिन पहले युवक का सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय झौवा के पीछे पानी से भरे एक गड्ढे में शव मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने घटना के उद्भेदन व हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरगाछी-कुर्साकांटा मुख्य मार्ग को हास्पिटल चौक पटेगना के समीप जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना के बाद ताराबाड़ी थाना पुलिस के साथ-साथ सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस पटेगना हॉस्पिटल चौक पहुंची। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देते हुए परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया। करीब एक घंटे बाद सड़क जाम हटाया...